रांची नगर निगम कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सेवाएं होंगी प्रभावित

रांची:रांची नगर निगम के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने इस संबंध में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र सौंपा है। निगम अधिकारियों को भी हड़ताल की सूचना दे दी गई है, हालांकि कर्मचारियों के बीच इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि एक गुट हड़ताल के पक्ष में नहीं है।

मुख्य मांगें और हड़ताल की वजह

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) का लाभ देना और प्रोन्नति (Promotion) में पारदर्शिता शामिल है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम का कहना है कि निगम के पदाधिकारी इन मामलों में सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहे हैं।

उनका आरोप है कि वर्षों से बहाल कर्मचारी टैक्स कलेक्टर के पद पर नियुक्त होकर वहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि नगरीय निदेशालय से नए कर्मचारियों की बहाली कर निगम में भेजा जा रहा है, जो अनुचित है।

जनसेवाएं होंगी प्रभावित

हड़ताल के कारण नगर निगम की सभी सेवाएं प्रभावित होंगी, जिसमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने जैसी आवश्यक सुविधाएं भी शामिल हैं। इसकी आशंका को देखते हुए बुधवार को जन्म-मृत्यु शाखा में आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और प्रमाण पत्र के लिए लंबी कतारें लग गईं।

नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और सभी कार्य ठप रहेंगे।

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...