रांची-न्यू गिरिडीह ट्रेन छह से मधुपुर तक जायेगी

रांची: रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस (संख्या 18617/18618) छह जनवरी से मधुपुर तक जायेगी.बीते दिनों इस ट्रेन का विस्तार मधुपुर तक किया गया था.

ये भी पढ़ें-बैठक को लेकर विधायकों का सीएम आवास आने का सिलसिला शुरु 

रांची-मधुपुर एक्सप्रेस (18617) रांची से सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी व मधुपुर 13:50 बजे पहुंचेगी. वहां से मधुपुर- रांची एक्सप्रेस (18618) दिन के तौन बजे प्रस्थान करेगी व रात 11.15 बजे रांची पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-तीन हफ्ते में बच्चे को नहीं ढूंढ़ा तो एसपी को पेश होना होगाः हाईकोर्ट

दो ट्रेनों का ठहराव: रांची-गोड्डा रांची एक्सप्रेस ट्रेन (18619/18620) का आसनसोल मंडल  रांची से छह जनवरी से खुलनेवाली रांची-गोड्डा एक्सप्रेस का बराकर स्टेशन 02:50 बजे पहुंच कर 02:52 बजे रवाना होगी.

ये भी पढ़ें-तीन हफ्ते में बच्चे को नहीं ढूंढ़ा तो एसपी को पेश होना होगाः हाईकोर्ट

गोड्डा-रांची एक्सप्रेस सात जनवरी से बराकर स्टेशन पर 22:48 बजे पहुंचेगी व 22:50 बजे रवाना होगी.

वहीं रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (13403) का 12 से दुबराजपुर स्टेशन पर 02:19 बजे पहुंच कर 02:20 बजे रवाना होगी.

भागलपुर- रांची एक्सप्रेस (13404) 12 जनवरी से दुबराजपुर स्टेशन पर 01:04 बजे पहुंचेगी व 01:05 बजे रवाना होगी. इन दोनों ट्रेनों का ठहराव प्रायोगिक है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!