Ranchi News: रातू के सिमलिया में CCTV में Tiger कैद, Viral Video से फैली दहशत

रांची के रातू थाना क्षेत्र में CCTV में बाघ कैद होने का वीडियो वायरल हुआ। प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की, हालांकि वन विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Ranchi News रांची: राजधानी रांची में मंगलवार की रात एक बाघ दिखने की खबर से दहशत फैल गई। रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित चामा टोली में लगे एक घर के CCTV कैमरे में बाघ कैद हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि बाघ देर रात वहां पहुंचा, कुछ देर रुका और फिर आगे बढ़ गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Ranchi News: रातू के सिमलिया में CCTV में Tiger कैद, Viral Video से फैली दहशत
Ranchi News: रातू के सिमलिया में CCTV में Tiger कैद, Viral Video से फैली दहशत

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास बाघ की मौजूदगी से जान-माल को खतरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अगर कहीं बाघ दिखे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस या वन विभाग को दें।


 Key Highlights

  • रांची के रातू थाना क्षेत्र में बाघ का वीडियो वायरल।

  • सिमलिया चामा टोली के एक घर के CCTV कैमरे में कैद हुआ दृश्य।

  • रात के समय बाघ आया और कुछ देर रुककर लौट गया।

  • वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

  • स्थानीय लोगों में दहशत, सतर्क रहने की अपील की गई।

  • पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड में।


Ranchi News : हालांकि, अब तक वन विभाग और पुलिस प्रशासन ने बाघ की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। बावजूद इसके ग्रामीणों में भय का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ के क्षेत्र में आने की घटनाएं पहले भी सुनने में आई थीं, लेकिन CCTV में कैद होने के बाद अब डर और बढ़ गया है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...