Ranchi: ऑनलाइन पेमेंट बना रेप के आरोपियों तक पहुंचने का सुराग, 48 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र में 31 मई को एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया था। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन कर साक्ष्य और तकनीकी सूचनाओं की मदद से 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन पेमेंट और CCTV बना गिरफ्तारी का आधार
आरोपियों ने घटना के बाद पीड़िता को रातू के मुर्गू में एक होटल के पास छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने एक दुकान से चिप्स का पैकेट खरीदा और ऑनलाइन पेमेंट किया। इसी छोटे से सुराग को आधार बनाकर पुलिस की टेक्निकल सेल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल किया गया ऑटो, बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

गुमला की रहने वाली है पीड़िता
पीड़िता गुमला जिले की रहने वाली है, जो दिल्ली जाने के लिए रांची आई थी। उसने खुद दिल्ली न जाकर अपनी सहेली को भेजा और हटिया स्टेशन से लालगुटवा ब्रिज की ओर बढ़ गई। रास्ते में वह एक ऑटो में सवार हुई, जिसमें दो युवक पहले से सवार थे। दोनों उसे अगुवा कर इटकी और बेड़ो के जंगल में लेकर गए और पूरी रात गैंगरेप किया। फिर एक  होटल के पास छोड़ कर फरार हो गए थे।

Ranchi: डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि महिला अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...