Advertisement
Advertisement

रांची-रायपुर सीधी फ्लाइट बंद, यात्रियों को करनी पड़ रही लंबी व महंगी यात्रा

रांची: रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर डायरेक्ट फ्लाइट न होने से लोगों को अब कोलकाता, दिल्ली या चेन्नई जैसे शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है, जिससे न केवल यात्रा का समय बढ़ गया है, बल्कि खर्च भी कई गुना हो गया है। यात्रियों को अब रांची से रायपुर पहुंचने के लिए 12 से 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि दूरी महज 450 किलोमीटर की है।

स्थानीय यात्री रजनीश कुमार के अनुसार, रांची-रायपुर रूट पर यात्रा करने वालों की संख्या काफी है, लेकिन फ्लाइट सेवा बंद होने से उन्हें अब लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्रियों को रांची से पहले कोलकाता (325 किमी), दिल्ली (1000 किमी) या चेन्नई (1270 किमी) जाना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया में यात्रा का समय आठ से 12 घंटे तक हो रहा है।

बिरसा मुंडा सिविल एविएशन उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि रांची और रायपुर के बीच व्यापारिक और व्यावसायिक रिश्तों को देखते हुए सीधी फ्लाइट बेहद जरूरी है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर पूर्व में यह सेवा शुरू की गई थी, जिसे बाद में बिना ठोस वजह के बंद कर दिया गया।

वहीं, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में एयरपोर्ट ने करीब 50 करोड़ रुपये का अनुमानित लाभ कमाया है। एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या ने बताया कि फिलहाल यहां से रोजाना 28 फ्लाइटें विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं और औसतन 8600 यात्री आना-जाना कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु:

  • रांची-रायपुर सीधी फ्लाइट सेवा बंद
  • यात्रियों को 12 से 25 हजार रुपये तक खर्च
  • कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई से कनेक्टिंग फ्लाइट का झंझट
  • 8 से 12 घंटे तक बढ़ गई यात्रा अवधि
  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट मुनाफे में, फिर भी उड़ान सेवा बंद
Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...