Ranchi Rath Yatra : “जय जगन्नाथ” के उद्घोष से गूंजा जगन्नाथपुर, भव्य तरीके से निकला रथयात्रा…

Ranchi Rath Yatra : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से आज भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा पारंपरिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह आयोजन पुरी (ओडिशा) की परंपरा के अनुरूप किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति में अपने आप को समर्पित कर दिया।

Ranchi Rath Yatra : जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण हुआ भक्तिमय

भगवान जगरन्नाथ के दौरान रथयात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वस्त्रों में सजे-धजे नजर आए। भक्तों ने भगवान के रथ को खींचते हुए “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण से मौसी बाड़ी तक पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

ये भी पढे़ं- Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत रूप से रथयात्रा में शामिल नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति का कारण उनके पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्वस्थता रहा, जो दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। मुख्यमंत्री का भावनात्मक संदेश कांग्रेस नेता आलोक दुबे ने मंच से पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

ये भी पढे़ं- Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

6 जुलाई को वापस आएंगे भगवान जगन्नाथ

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अगले दस दिनों तक मौसी बाड़ी में विश्राम करेंगे। इसके बाद 6 जुलाई को तीनों विग्रह वापस मुख्य मंदिर लौटेंगे, जिसे “घूरती रथ यात्रा” कहा जाता है। तब तक मेला परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

ये भी पढे़ं- Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार… 

इस भव्य आयोजन में वीआईपी संस्कृति का कोई स्थान नहीं दिखा। आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई विशिष्ट अतिथि भी साधारण श्रद्धालुओं की तरह रथ खींचते नजर आए। आयोजन की सादगी और भव्यता ने लोगों के दिलों को छू लिया और रथयात्रा को यादगार बना दिया।

ये भी जरुर पढ़ें——-

Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

Bokaro : जमीन के लिए जंग! चंदनकियारी में लाठी-डंडे से खूनखराबा, विडियो वायरल… 

Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास… 

Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा

Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

 

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img