Rath Yatra : आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, सीएम हेमंत हो सकते हैं शामिल, मेले में मिलेगी ये तमाम चीजें…

Ranchi : आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Rath Yatra) का आयोजन किया गया है। आज राजधानी रांची के जगन्नाथपुर में स्थित जगन्नाथपुर मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान रथ यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होने की सूचना है। आज भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर अपने मौसी के घर मौसीबाड़ी जायेंगे।

Rath Yatra :  9 दिनों तक मौसीबाड़ी में करेंगे आराम

भगवान जगरनाथ अपने भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जाएंगे। मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ 9 दिनों तक विश्राम करेंगे। उसके बाद 9 दिनों के बाद वे वापस अपने घर आएंगे। आज रथ यात्रा निकलने के साथ ही 10 दिनों तक जगन्नाथपुर में मेला भी शुरु हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Dhoni : आज 43 के हुए धोनी, पत्नी साक्षी ने दिया खास तोहफा… 

इस दौरान घर के तमाम जरुरत के सामान बर्तन, खिलौने, मिठाईयां, झूला, खाने के सामान, घर के सजावट के सामान, कपड़े, लोहे के सामान, चश्मा आदि सामान मिलेंगे। इस दौरान बच्चों और युवाओं के लिए बड़े-बड़े झूले, ब्रेक डांस आदि मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही घर के सजावट से सामान से लेकर खाने-पीने तमाम चीजें यहां उपलब्ध रहेगी।

https://youtube.com/22scope

 

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...