Ranchi: वैज्ञानिक जीवीके सुब्रमण्यम ने की सीएम हेमंत से मुलाकात….अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की दी जानकारी

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जीवीके सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है। आज देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है। इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा- कैंसर रोगियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा।

कैंसर मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक सुविधा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। अस्पतालों में जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या काफी चिंतित करने वाली है। इस रोग से पीड़ित लोगों को अपने ही राज्य के अस्पतालों में उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी मौजूद थे।

अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं वैज्ञानिक जीवीके सुब्रमण्यम

बता दें कि वरिष्ठ वैज्ञानिक जीवीके सुब्रमण्यम पनाशिया लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के भी सहयोगी रह चुके हैं । उन्होंने उनके साथ मिलकर कई अनुसंधान एवं शोध कार्य भी किए हैं। श्री सुब्रमण्यम द्वारा निर्मित कैंसर उपचार मशीन आज देश के साथ विदेशों के बड़े अस्पतालों में कैंसर के उपचार में उपयोग हो रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!