Ranchi : राजधानी रांची के रातू में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई है जबकि एक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल बच्चा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रातू थाना क्षेत्र के गोबिन्दपुर के पास घटी है।
ये भी पढ़ें- Breaking : आज रांची आएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, मृत अभ्यर्थियों के परिजनों से करेंगे मुलाकात…
Ranchi : नाती के साथ बाजार गया था दंपत्ति
मृत दंपत्ति का नाम गोपीचंद शाह और रासमनी देवी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और नाती के साथ बाहर बाजार घूमने जाने के लिए निकले थे इसी दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन ने रोड के किनार चल रहे दंपत्ति और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Ranchi : रिम्स में छात्रा के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कर दिया कार्य बहिष्कार
दंपत्ति को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो वाहन के साथ आरोपी फरार हो गया। वहीं गंभीर रुप से घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे की हालत भी नाजुक है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन चालक का कुछ पता चल सके।
Highlights


