Advertisment

Ranchi Weather Report: झारखंड में ठंड का प्रकोप, सभी स्कूलें 8 जनवरी तक बंद

Ranchi Weather Report: देश के लगभग सभी राज्यों में अभी ठंड का प्रकोप साफ देखने को मिल रहा है. वहीं झारखंड में भी लगातार ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है. सुबह और रात के समय ठंड का प्रकोप साफ देखने को मिल रहा है. वहीं दिन के समय हल्की धूप के वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिलती है. सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक राजधानी सहित कई जिलों में कोहरे का कहर भी साफ देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण काफी समय तक सूर्य का प्रकाश धरती तक नहीं पहुंच पाती है. जिसके वजह से ठंड का कहर लगातार बना रहता है. जिसे देखते हुए झारखंड सरकार सभी स्कूलों को 6 से 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दे दिया है. सरकार ने निर्देश जारी करते हुए सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के प्री नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं बंद करने को कहा है.

Ranchi Weather Report: शिक्षकों के लिए खुली रहेगी स्कूल

झारखंड सरकार के द्वारा जारी निर्देश में स्कूल केवल बच्चों के लिए बंद की जाएगी. वहीं स्कूल के शिक्षक स्कूल से जुड़े कार्यों के लिए स्कूल जाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौजूदा समय में सभी स्कूलों में प्री बोर्ड की परीक्षा को लेकर कई सारे आयोजन करने है. जिसे लेकर शिक्षक सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से परीक्षा के संचालन के बारे में निर्णय कर सकते हैं.

Garhwa News: अंधविश्वास में पुत्र ने की पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

Ranchi Weather Report: लोहरदगा सबसे ठंडा जिला

झारखंड की राजधानी रांची में जहां दिन का अधिकतम पारा 19 डिग्री रात का न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ लोहरदगा में ठंड का प्रकोप भी अधिक देखने को मिल रहा है. लोहरदगा झारखंड राज्य का सबसे ठंडा जिला है. लोहरदगा में राज्य का सबसे कम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं गुमला की बात की जाए तो, गुमला में पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. वहीं लातेहार में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है.

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...