Ranchi- राष्ट्रपति चुनाव के दौरान झारखंड से क्रास वोटिंग की खबर आयी है,
कहा जा रहा है कि कांग्रेस के 17 से करीबन 9 विधायकों ने पार्टी लाइन से बाहर
जाकर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है.
खबर यह भी है कि पार्टी आलाकामान इस मामले में सगंठन प्रभारी का क्लास लगा सकती है.
झामुमो ने पहले ही एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की घोषणा कर दी थी और झामुमो के
विधायकों ने अपना मतदान द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में किया भी, लेकिन जिस प्रकार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में
संभावित संख्या से अधिक मतदान हुआ, उससे कांग्रेस के अन्दर की बेचैनी बढ़ती जा रही है.
क्रास वोटिंग : कुछ विधायकों का भाजपा के संपर्क में रहने की आशंका
चर्चा इस बात की भी है कि कुछ कांग्रेसी विधायक भाजपा के संपर्क में है और जरुरत पड़ने पर अपना पाला बदल सकते हैं,
इस प्रकार झारखंड में एक नया सियासी समीकरण खड़ा हो सकता है, लेकिन इसके प्रकारान्तर
एक दावा यह भी है कि कुछ कांग्रेसी विधायकों का सीधा संवाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हो रहा है,
यही कारण है कि झामुमो के द्वारा द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की घोषणा के साथ
ही इनके द्वारा भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया गया.
यदि यह स्थिति है, तब दोनों ही हालत में कांग्रेस को अपने संगठन पर ध्यान देने की जरुरत है,
अपने विधायकों के साथ संवाद कायम करने की आवश्यकता है.
राष्ट्रपति चुनाव में 4800 MP-MLA करेंगे वोट, आंकड़ों के जरिए समझिए




