प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा, जाएंगे JDU में

छपरा: पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। रणधीर सिंह के जदयू में शामिल होने की खबर आ रही है। रणधीर सिंह ने महाराजगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के अपने फैसले को भी वापस ले लिया है।

अपने इस्तीफा के बाद रणधीर सिंह ने कहा कि अब वह राजद के खिलाफ अभियान भी शुरू करेंगे। रणधीर सिंह ने अपने इस्तीफा के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजद से धोखा खाने के बाद अब उनका चुनाव लड़ने या जीतने का कोई मकसद नहीं है। अब उनका मकसद राजद को खत्म करने का है। उन्होंने दावा किया कि राजद सारण प्रमंडल में शून्य पर आउट हो जायेगा।

बता दें कि लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे राजद के पूर्व विधायक रणधीर सिंह महराजगंज लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोक रहे थे, लेकिन राजद ने उनका टिकट काट दिया और यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। कांग्रेस इन सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को दे दिया है। महराजगंज सीट कटने के बाद से रणधीर सिंह राजद से नाराज चल रहे थे और अब उन्होंने राजद से इस्तीफा दे दिया है और जदयू ज्वाइन करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सुपौल में PM MODI पर जम कर बरसे तेजस्वी-सहनी, कहा…

RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img