RJD छोड़ेंगे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे, कहा मेरे साथ धोखा हुआ

RJD

बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक गलियारे से है जहां राजद को एक बड़ा झटका लगा है। राजद प्रमुख लालू यादव के करीबी और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे सारण के कद्दावर नेता ने राजद छोड़ने का एलान किया है। प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह ने राजद पर धोखेबाजी का आरोप लगा कर पार्टी छोड़ने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि महराजगंज लोकसभा सीट पर टिकट के वे दावेदार थे लेकिन उनका टिकट काट दिया गया। अगर वे हार के लिए जिम्मेवार थे तो फिर लालू यादव की बेटी भी हारी थी, तो उन्हें फिर क्यों टिकट दिया गया। रंधीर सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में पार्टी के नेताओं के सामने उन्होंने सवाल किया कि आखिर उनकी क्या गलती थी कि उनका टिकट काट कर सीट कांग्रेस के खाते में डाल दिया गया।

अगर चुनाव हारना उनकी गलती है तो फिर उनकी बेटी भी चुनाव हारी थी तो उन्हें टिकट क्यों दिया गया। रंधीर सिंह ने लालू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहती तो यह सीट कांग्रेस को नहीं देती लेकिन जानबूझ कर उनकी टिकट काटी गई है। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को कार्यकर्ताओं की एक बैठक है और बैठक में कार्यकर्ता निर्धारित करेंगे कि मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूं या नहीं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद चुनावी सभा में राजद पर हमलावर रहे NDA के नेता, कहा…

RJD

RJD
RJD

Bihar Pink Bus Service: महिलाओं के सुरक्षित सफर की नई तस्वीर,...

Bihar Pink Bus Service: बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिंक बस सेवा संचालित...

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...