रंजीत यादव ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’, कहा- अपने ही बेटा, बेटी व बहू को विधायक बनने में लगे हैं, कहते हैं यादव को भगाना…

गयाजी : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। मंच से उन्होंने ‘शिखंडी’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कई गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। अब इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जीतन राम मांझी पर पूर्व विधायक रंजीत यादव ने निशाना साधा था

राजद के स्थापना दिवस के अवसर पर गया में आयोजित कार्यक्रम में अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए रंजीत यादव ने कहा कि बिहार में एक ‘शिखंडी’ हैं जो हमारे क्षेत्र के केंद्रीय मंत्री भी हैं, जो यादव समाज को बिहार से भगाने की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज वहीं लोग अपने परिवार के सदस्यों बेटा, बेटी, बहू और दामाद को राजनीति में आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। रंजीत यादव ने अपने भाषण में यह भी कहा कि जब जीतन राम मांझी मंदिर गए थे तो कथित तौर पर मंदिर को धोया गया था। बाद में कहते हैं कि वे लोग बाहर से आए थे और आर्यन थे।

Former RJD MLA Ranjit Yadav 1 22Scope News

RJD संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया – पूर्व विधायक

साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग की राजनीति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजद संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने पिछड़े और वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि कुछ लोग उन्हें फिर से पीछे धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर तेजस्वी यादव का हाथ मजबूत करें और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे किया।

Former RJD MLA Ranjit Yadav 2 22Scope News

पूर्व विधायक रंजीत यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है

पूर्व विधायक रंजीत यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। ‘शिखंडी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो सकती है। फिलहाल इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से अबतक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Former RJD MLA Ranjit Yadav 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी टेंशन

आशीष कुमार की रिपोर्ट

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...

Jharia Land Subsidence: झरिया में अचानक भू-धंसान से दहशत, RSP कॉलेज...

Jharia Land Subsidence: झरिया के भगतडीह स्थित पुराने आरएसपी कॉलेज के पीछे कामिनी कल्याण क्षेत्र में अचानक भू-धंसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी...