रणजी ट्रॉफी-2024 : बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश के शुभम और वेंकटेश का शतक

एसके राजीव

पटना : कप्तान शुभम शर्मा (नाबाद 134 रन) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 118 रन) की शतकीय पारियों की बदौलत मध्यप्रदेश ने यहां बिहार के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पहले दिन की खेल समाप्ति के बाद 88 ओवर में चार विकेट पर 381 रन बना कर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस मध्यप्रदेश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पारी की शुरुआत यश दूबे और हिमांशु मंत्री ने किया। सचिन कुमार सिंह ने यश दूबे को मात्र 21 रन पर आउट कर पहली सफलता बिहार को दिला दी। इस समय टीम का स्कोर 37 रन था। इसके बाद पारी को हिमांशु और रजत पाटीदार ने मिल कर आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी। दूसरी सफलता बिहार को सचिन कुमार सिंह ने ही दिलाई। हिमांशु को 41 रन पर आउट किया।

रजत पाटीदार अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे तो शब्बीर खान से पीयूष कुमार सिंह के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा। रजत पाटीदार ने 45 रन बनाये। इस समय टीम का स्कोर 113 रन था। टीम के स्कोर में 34 रन जुटा था कि हिमांशु सिंह ने हरप्रीत सिंह भाटिया को आउट कर बिहार को चौथी सफलता दिला दी। हरप्रीत 20 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद शुभम शर्मा और वेंकटेश अय्यर ने खुंटा खाड़ दिया और पहले दिन की खेल समाप्ति तक विकेट पर टिके हैं। शुभम शर्मा नाबाद 134 और वेंकटेश अय्यर नाबाद 118 रन बना कर खेल रहे हैं।

यह भी देखें :

बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 62 रन देकर एक, सचिन कुमार सिंह ने 137 रन देकर दो और हिमांशु सिंह ने 111 रन देकर एक विकेट चटकाए। बिहार टीम में कुल चार परिवर्तन किए गए। साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह और जतिन यादव प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। अनुज राज तो टीम से बाहर हैं। शब्बीर खान, सचिन कुमार सिंह, आयुष लोहरुका और पीयूष कुमार सिंह को टीम में इंट्री हुई।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार व BCCI के बीच एक महत्वपूर्ण MoU पर हुआ हस्ताक्षर

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...