Ratu Petrol Pump Attack: हथियारबंद महिलाओं-पुरुषों ने किया हमला, ₹4.96 लाख की लूट, CCTV में कैद पूरी वारदात

रांची के रातू क्षेत्र में सौम्या पेट्रोल पंप पर 40-50 हथियारबंद लोगों ने हमला कर ₹4.96 लाख लूट लिए। CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई।


Ratu Petrol Pump Attack रांची: रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक सिमलिया स्थित सौम्या पेट्रोल पंप रविवार की दोपहर रणभूमि में बदल गया। करीब तीन दर्जन हथियारबंद महिला और पुरुषों ने सिंह मोड़, रांची निवासी अंजू सिंह के स्वामित्व वाले पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने पहले तो पंप परिसर में तोड़फोड़ की, फिर नोजल और पेट्रोल खाली करने आए टैंकर में आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान पेट्रोल पंप में लगी CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई।


Key Highlights:

  • तीन दर्जन हथियारबंद महिला-पुरुषों ने रांची के सौम्या पेट्रोल पंप पर हमला किया

  • पेट्रोल पंप और टैंकर में आग लगाने की कोशिश, CCTV में कैद पूरी वारदात

  • कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला, कैश काउंटर से ₹4,96,300 की लूट

  • पेट्रोल पंप की चहारदीवारी और बिजली व्यवस्था को पहुंचाया नुकसान

  • नैना देवी समेत 40–50 लोगों के खिलाफ रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज


Ratu Petrol Pump Attack:

कर्मचारियों के अनुसार, आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। उन्होंने पेट्रोल पंप की चहारदीवारी को तोड़ने और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान उन्होंने कैश काउंटर से ₹4,96,300 रुपये नकद लूट लिए

घटना की सूचना पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल राम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

Ratu Petrol Pump Attack:

प्राथमिकी में गैमन गली बिरसा चौक निवासी नैना देवी, अनूप कुमार, बंटी देवी, रूबी देवी, रेणु देवी, बिरसा, होलिका देवी, बीना देवी, अरविंद कुमार, आनंद कुजूर, और प्रकाश यादव समेत 40–50 अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और CCTV फुटेज की मदद से सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img