अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, कैश लूट का किया प्रयास

अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली, कैश लूट का किया प्रयास

सिवान : सिवान जिले के हुसैनगज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के हबीब नगर में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार अपराधियों ने नोजल मैन को गोली मारकर फरार हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होंडा बाइक पर सवार दो अपराधी पेट्रोल भरवाने के बहाने से आए। पेट्रोल भरवा कर नोजल मैन से पास रखे पैसे की मांग की। नोजल मैन रंगीला यादव ने जब पैसे देने से इंनकार किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। गोली नोजल मैन के बांह में लगी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए सिवान सदर भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Goal 7 22Scope News

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलने के बाद हुसैनगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है। सिवान पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तार होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी देखे : बेकाबू होकर पलटी शराब से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी, लूटने के लिए लोगों की लगी होड़…

कुमार रवि की रिपोर्ट

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...