गांधी मैदान में धू-धूकर जला अहंकारी रावण का पुतला

सीएम नीतीश ने श्रीराम और लक्ष्मण की उतारी आरती, रावण वध से पहले गीरा पुतला

पटना : गांधी मैदान में बुधवार की शाम रावण का पुतला जलाया गया.

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान श्रीराम औऱ उनके छोटे भाई लक्ष्मण की आरती उतारी.

इस दौरान उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री

भी मौजूद रहे. यह कार्यक्रम दशहरा कमेटी के तत्वावधान में राजधानी के गांधी मैदान में किया गया.

ravan dahan 22Scope News

दहन से पहले गिर गया था रावण का पुतला

खराब मौसम के कारण रावण वध के पहले पुतला गांधी मैदान में गिर गया.

बताया जाता है कि बीते दिन राजधानी पटना में हुई बारिश के कारण मिट्टी गीली हो गई थी,

और तेज हवा के कारण रावण पुतला जमीन पर टिक नहीं पाया,

जिसके कारण रावण का पुतला गिर गया. लेकिन आयोजकों ने इसे फिर से खरा किया

जिसके बाद रावण का पुतला दहण किया गया.

ravan dahan1 22Scope News

दो साल बाद हुआ रावण दहन का कार्यक्रम

दशहरा कमेटी के लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण दो साल के बाद गांधी मैदान में

रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस साल कार्यक्रम में राज्य भर से लाखों लोगों शामिल हुए.

राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों से भ्रमण करने के बाद श्रीराम एवं लक्ष्मण की झांकी गांधी मैदान में प्रवेश की.

झांकी के आगमन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान श्रीराम एवं भ्राता लक्ष्मण की

आरती उतारी. इसके बाद रावण वध समारोह शुरू किया गया.

रावण का पुतला: दो मंजिल की बनाई गई सोने की लंका

दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने बताया कि गांधी मैदान में इस वर्ष 70 फीट के रावण के पुतला का दहन किया गया.

वहीं 65 फीट का मेघनाद एवं 60 फीट का कुंभकरण का पुतला का दहन किया गया.

पुतला का निर्माण गया के कुशल कलाकारों द्वारा किया गया. कपड़ा, बांस, कागज, रस्सी आदि से पुतला का निर्माण गांधी मैदान में ही किया गया. इस वर्ष गांधी मैदान में बनने वाली सोने की लंका दो मंजिल की बनाई गई. उसे भव्य तरीके से सजाया गया है. लंका के अंदर ही अशोक वाटिका का निर्माण किया गया है, जहां सीता जी को बैठाया गया.

रिपोर्ट: प्रणव राज/मधु

Saffrn

Trending News

Fuel Shortage in Ranchi: रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल...

 रांची के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीलर्स एसोसिएशन...

RIMS Land Scam: रिम्स जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, पूर्व पार्षद...

रिम्स जमीन घोटाला मामले की एसीबी जांच में पूर्व पार्षद सुधा देवी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने वंशावली प्रमाण पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता तीन बच्चों की तलाश...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता तीन बच्चों की तलाश में पुलिस जुटी है। हटिया रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में बच्चे दिखाई...

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, रांची में 14.2...

 पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये बढ़कर...

Jharkhand Weather Alert: आज और कल तेज हवा के साथ बारिश...

 झारखंड के 20 जिलों में रविवार और सोमवार को तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img