Breaking : लीग में लड़े, एलिमिनेटर में हुए पस्त, RCB का सपना चकनाचूर

अहमदाबाद : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानी 22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-17 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयलस के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला खेला जा रहा है। बैंगलोर को राजस्थान ने पहले एलिमिनेटर मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। अब राजस्थान रॉयलस कल के क्वालीफायर मैच में हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 24 मई को एलिमिनेटर-2 मैच खेलेगी। इस मैच की जीती हुई टीम 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से फाइनल खेलेगी।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

आज के मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सधी शुरुआत की। आज के मैच में कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर पाया। विराट कोहली (33 रन, 24 गेंद, तीन चौके एक छक्के), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (17), कैमरून ग्रीन (27), रजत पाटिदार (34 रन, 22 गेंद, दौ चौके, दो छक्के) और महिपाल लोमरोर (32 रन, 17 गेंद, दो चौके, दो छक्के) ने बड़ी पारी नहीं खेली। टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। राजस्थान की ओर से आवेश खान (44/3), ट्रेंट बोल्ट (16/1) और रविचंद्रन अश्विन (19/2) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विकेट लिए।

RR 1 22Scope News

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल (45 रन, 30 गेंद, आठ चौके) और टॉम कोहलर-कैडमोर (20) ने पारी की शुरुआत की। कप्तान संजू सैमसन (17), रियान पराग (36 रन, 26 गेंद, दौ चौके, दो छक्के), शिम्रोन हेटमायर (26) और रोवमैन पॉवेल (16) की छोटी-छोटी पारियों के बावजूद टीम 19 ओवर छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर यह मैच चार विकेट से जीत लिया। साथ ही क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से लड़ने को तैयार है। मैच के हीरो रविचंद्रन अश्विन रहे, उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लीग में लगातार छह मैच जीतकर क्वालीफायर किया। इसके बाद एलिमिनेटर में पस्त हुए। एक बार फिर टीम को फाइनल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : धमाकेदार जीत के साथ शान से फाइनल में KKR

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...