रन मशीन कोहली और चहल ने IPL में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अहमदाबाद : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानी 22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-17 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयलस के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला खेला जा रहा है। कल के क्वालीफायर मैच में हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से आज जीती हुई टीम 24 मई को एलिमिनेटर-2 मैच खेलेगी। इस मैच की जीती हुई टीम 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से फाइनल खेलेगी। बैंगलोर की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जीत के लिए राजस्थान को 173 रन बनाने होंगे।

GOAL Logo page 0001 20 22Scope News

आईपीएल में आज दो खिलाड़ी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की और से रन मशीन विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए तो राजस्थान रॉयल्स की ओर से फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर दोनों खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए। चहल ने कोहली का विकेट लेकर राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।

IPL में विराट ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने आठ हजार रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने अबतक आईपीएल में कुल 252 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 38.67 के बेहतरीन औसत से 8004 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक लगाए हैं। आईपीएल में कोहली ने 55 पचासा जड़ा है। इस दौरान उन्होंने 272 छक्के और 705 चौके लगाए हैं। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट 131.97 का रहा है। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 35.26 की औसत से 6769 रन बनाए हैं लेकिन इस आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद वह ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

युजवेंद्र चहल – 66 विकेट
सिद्धार्थ त्रिवेदी – 65 विकेट
शेन वॉट्सन – 61 विकेट
शेन वार्न – 57 विकेट
जेम्स फॉकनर – 47 विकेट

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...