RCP का नीतीश पर हमला, कहा- 3 मिनट से ज्यादा देर तक खड़ा होकर ड्यूटी नहीं कर सकती बिहार पुलिस

नालंदा : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की बिहार पुलिस को तीन मिनट से ज्यादा देर तक खड़ा होकर ड्यूटी नहीं करने की क्षमता है। बिहार पुलिस में अपराधियों के ऊपर कार्रवाई करने की छूट नहीं है। अस्थावां के मुस्तफापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान बात कही।

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में आज इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ लेवल बैठक आयोजित किया गया है। जिसमें भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह भाग लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों पर कैसे मजबूती से पेश किया जाए। इसपर चर्चा की गई है।वही पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता आरसीपी सिंह के साफ कहा कि जिस तरह से इंडिया गठबंधन में खींचातानी चल रही है। उससे यही लग रहा है कि इनलोगों का मोदी हटाओ अभियान विफल साबित हो रहा है।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि मेरा उम्र 73 साल की हो गया है और यह धरती 100 वर्ष तक ही रहेगा। यह भविष्यवाणी नीतीश कुमार की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर रही है। उन्होंने चन्द्रयान-3 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि बहुत गर्व की बात है। देश के वैज्ञानिक ने चांद पर चंद्रयान भेज दिया है। इतना ही नहीं सूर्य पर भी भेजने की बात कह रहे हैं। नीतीश को कुमार की बिहार में अभी मुंह सूघों, घर-घर जात गिनो मॉडल चल रहा है।

 

रजनीश किरण की रिपोर्ट

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...