Advertisement
Advertisement

बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 12 IAS व 6 IPS हुए इधर उधर

पटना : बिहार में चुनावी माहौल है। इस बीच सूबे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने मंगलवार को 12 आईएएस और 36 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। बेगूसराय, भोजपुर और समस्तीपुर समेत आठ जिलों में नए डीडीसी नियुक्त किए गए हैं। बेतिया, मुंगेर और भागलपुर में नए नगर आयुक्तों की तैनाती हुई है। वहीं बिहार सरकार ने छह आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही राज्य के 36 अनुमडंलों में नए एसडीओ की तैनाती हुई है। तबादले में इन आईपीएस की तैनाती ईओयू, निगरानी, एसआरबी, एसएसजी और बी-सैप में की गई है। भोजपुर की डीडीसी डॉ. अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जहानाबाद, भोजपुर, समस्तीपुर, कैमूर, बक्सर, बेगूसराय, सुपौल और मधेपुरा में नए डीडीसी बनाए गए हैं। सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

LN Mishra 1 22Scope News

इन जिलों के DDC का हुआ ट्रांसफर

आपको बता दें कि आईएएस डॉ. प्रीति को जहानाबाद, गुंजन को भोजपुर, शैलजा पांडेय को समस्तीपुर, सूर्य प्रताप सिंह को कैमूर, प्रवीण कुमार को बेगूसराय, आकाश चौधरी को बक्सर, सारा अशरफ को सुपौल और अनिल बसाक को मधेपुरा का डीडीसी बनाया गया है। वहीं आईएएस शुभम कुमार को भागलपुर, शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर और लक्ष्मण तिवारी को बेतिया का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

IAS की लिस्ट

IAS 22Scope News IAS 1 22Scope News IAS 2 22Scope News

IPS की लिस्ट

IPS 22Scope News

SDO की लिस्ट

SDO 22Scope News SDO 1 22Scope News SDO 2 22Scope News SDO 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Patna: बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, पढ़ें पूरी खबर…

Commercial Advertisment

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...

Supreme Court Latest News: दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी।...