नशीले पदार्थ बेचने से मना करना युवक को पड़ गया महंगा….

हजारीबागः जिले के लोहसिंघ्ना थाना क्षेत्र के मंडई इलाके में गोली चलने की वारदात सामने आई है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक का नाम बबन बताया जा रहा है। बबन को इलाज हेतु हजारीबाग के स्थानीय आरोग्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के बेटे की शादी में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

घटना के बाद से आरोपी फरार है

जानकारी के अनुसार नशीले पदार्थ खरीद बेच का विरोध करने पर तनवीर नाम के युवक ने बबन को गोली मारी थी। गोली मारने के बाद से ही तनवीर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच तेज कर दी है। तनवीर को पकड़ने के लिए पुलिस इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार घायल बबन का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसलिए पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर किन कारणों से गोलीबारी की यह घटना घटी है।

ये भी देखें- हॉकी इंडिया के महासचिव पर किसने लगाया पैसे मांगने का आरोप? थाना में हो गई शिकायत

 

Bhargav Singh Murder Case: भार्गव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी को...

Bhargav Singh Murder Case: राजधानी के चर्चित भार्गव सिंह मर्डर केस के मुख्य आरोपी विजय टेटे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। एडिशनल ज्यूडिशियल...

Katras Shyam Ganga Mandir: धनबाद में श्री श्याम भक्तों के लिए...

Katras Shyam Ganga Mandir: कतरास, बाघमारा के श्री श्री गंगा गौशाला परिसर में शुक्रवार को भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर के निर्माण की शुरुआत *भूमि...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी में 77वें वन महोत्सव की धूम,...

Tundi Van Mahotsav 2026: टुंडी ब्लॉक के लोधारिया में वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 77वां वन महोत्सव बहुत उत्साह और लोगों...