पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर राजधानी पटना में स्थित इंदिरा गांधी आयुर्वेद संस्थान (IGIMS) का लगातार विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को IGIMS के चाहरदीवारी, कंक्रीट सड़क, नाला और केबल ट्रेंच कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पनाओं पर IGIMS का लगातार कायाकल्प किया जा रहा है। करीब 1050 करोड़ रूपये की लागत की योजनाएं अब अपने अंतिम चरण में है।
यह भी पढ़ें – AISSE 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित, शिक्षिका को भी…
यहां बच्चों के कैंसर का वार्ड, दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 20 बेड वाले क्रिएटिव केयर मेडिसिन इकाई, अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी मशीन और दो दर्जन डायलिसिस मशीन का लोकार्पण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि IGIMS पूर्वोत्तर भारत के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जल्द ही 1700 और नए बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए करीब 750 करोड़ रूपये की योजना बन कर तैयार है। इस अस्पताल में फ़िलहाल करीब 1700 बेड उपलब्ध हैं जबकि 1700 और नये बेड की व्यवस्था की जा रही है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Election में पारदर्शिता लाने के लिए चुनाव आयोग ने की 18 नई पहल…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट


