रिश्ते हुए शर्मसार, जीजा ने नाबालिग साली से बनाया संबंध

बेतिया : एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा ने ही नाजायज संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। नाबालिग साली ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। हालांकि पुलिस ने दोषी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। बेतिया के जीएमसीएच में दूध मोही बच्ची को पहचान वाला कोई नहीं था। एक नवजात बच्ची ऑपरेशन थिएटर में रो रही थी और कोई उसे पहचानने वाला नहीं था। तभी डॉक्टर को स्वास्थ्य कर्मियों की इसकी भनक लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन और मौजूद सभी लोगों से पूछना शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसकी मां, उसकी नानी और सगे संबंधी वहीं पर खड़े होकर सभी तमाशा देख रहे थे। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो सारा मामला खुलकर सामने आया।

आपको बता दें कि दूध मोही बच्ची की मां ने बताया कि उसके बहनोई ने ही उसके साथ यह घिनौना काम किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। नवजात बच्ची की मां भी नाबालिग है। बेतिया एसडीपीओ सदर-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले परिजनों ने टालमटोल की फिर शक्ति से पूछे जाने पर सारी बात सामने आई है।

यह भी पढ़े : 13 किलो गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!