रिलायंस फ़ाउंडेशन देगा 5,100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, हरेक को मिलेंगे दो लाख से छह लाख रुपए

• भारत का सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम
• 5,000 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री प्रोग्राम के लिए 2 लाख रुपए की स्कॉलरशिप
• 100 छात्रों को मिलेगी पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए 6 लाख रुपए की छात्रवृत्ति

मुंबई: रिलायंस फ़ाउंडेशन ने 2024-25 के लिए 5,100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। देश भर के वो विद्यार्थी जो किसी स्नातक (ग्रेजुएट) या स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश चाहते हैं, वो इसमें आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट कोर्स में हर विषय में छात्रवृत्ति दी जा रही है। ग्रेजुएशन कर रहे हरेक छात्र-छात्रा को दो लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

जो छात्र स्नातक या स्नातकोत्तर कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेने जा रहे हैं वो इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कोर्स कर रहे विद्यार्थी किसी भी विषय में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें छात्रवृत्ति मेरिट और पारिवारिक आय के आधार पर दी जाएगी।

स्नातकोत्तर कोर्स में इंजीनियरिंग, टेक्नॉलोजी, एनर्जी और लाइफ़ साइंसेस विषयों में छात्रवृत्ति दी जा रही है और ये सिर्फ़ मेरिट के आधार पर दी जाएगी। स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश लेने जा रहे विद्यार्थियों को छह लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

रिलायंस फ़ाउंडेशन न केवल पढ़ाई के लिए राशि देता है बल्कि साथ ही छात्रों को विशेषज्ञों की मदद भी मुहैया कराता है ताकि वे अपनी क्षमताओं को समझकर आगे के लक्ष्य तय कर सकें।

रिलायंस ने अब तक 23,000 से ज़्यादा छात्रवृत्तियाँ दी हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए आप रिलांयस फ़ाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.scholarships.reliancefoundation.org पर जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2024 है।

Saffrn

Trending News

जनगणना को लेकर सरिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीडीओ ललित...

Giridih: आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सरिया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की...

JDU पार्टी का बड़ा ऐलान, 3 मई से निशांत की ‘सद्भाव...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज यानी 28 अप्रैल को पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी राजनीतिक कार्यक्रम...

मधुबनी में चल रहे लॉटरी के अवैध धंधे की जांच शुरू

मधुबनी : मधुबनी में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से लॉटरी का टिकट बेचे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लेते...

बख्तियारपुर के न्यू मार्केट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर...

बाढ़ : ​बख्तियारपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग...

Big Breaking:झारखंड के वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore अस्पताल में भर्ती

झारखंड के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें वित्त मंत्री Radha Krishna Kishore को रांची के सेंटेविटा अस्पताल में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img