Advertisment

मधुबनी में चल रहे लॉटरी के अवैध धंधे की जांच शुरू

मधुबनी : मधुबनी में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से लॉटरी का टिकट बेचे जाने की खबर को जिला प्रशासन ने काफी गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए जिले के विभिन्न अनुमंडलों में तैनात अनुमंडल अधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं

प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट की खरीद-बिक्री के धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समाचार माध्यमों में मधुबनी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में प्रतिबंध के बावजूद लॉटरी टिकट के अवैध धंधे को लेकर विगत सोमवार को खबर प्रकाशित की गई थी। जिसमें बताया गया है कि इस अवैध धंधे से एक तरफ माफिया मालामाल हो रहे हैं जबकि गरीब और अधिक कंगाल हो रहे हैं।

यह भी पढ़े : बख्तियारपुर के न्यू मार्केट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...

Vinay Kumar Chaubey Bail: वनभूमि अनियमितता मामले में सुप्रीम कोर्ट का...

Vinay Kumar Chaubey Bail: झारखंड के सस्पेंड किए गए IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग में वन भूमि की कथित अनियमितताओं और अवैध खरीद-फरोख्त...