Advertisment

बख्तियारपुर के न्यू मार्केट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

बाढ़ : ​बख्तियारपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र न्यू मार्केट में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में कॉस्मेटिक, कपड़े और कई अन्य दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट बना तबाही का कारण – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चिंगारी उठते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बाजार में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

Barh Aag 1 22Scope News

​3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मोर्चा संभाला। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि, तबतक दुकानों में रखा अधिकांश कीमती सामान जलकर राख हो चुका था। ​सब कुछ आंखों के सामने जल गया। त्योहार और शादी के सीजन को लेकर स्टॉक भरा हुआ था लेकिन अब सिर्फ राख बची है।

Barh Aag 2 22Scope News

Barh Aag 4 22Scope News

घटना के बाद मौके पर पहुंची ​पुलिस, जांच में जुटी

आपको बता दें कि ​घटना के बाद बाजार में मातम का माहौल है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है।

Barh Aag 3 22Scope News

यह भी पढ़े : झारखंड से आई बारात की बाढ़ में पिटाई, 7 जख्मी, दूल्हे का शादी से इंकार!

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...