JDU पार्टी का बड़ा ऐलान, 3 मई से निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आज यानी 28 अप्रैल को पार्टी प्रदेश कार्यालय में एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी राजनीतिक कार्यक्रम का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि तीन मई से जदयू नेता निशांत कुमार ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना है।

उमेश कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार के विचार और संस्कार को आगे बढ़ाने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम है

उमेश कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विचार और संस्कार को आगे बढ़ाने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार में नीतीश कुमार के सभी गुण दिखाई देते हैं और वे बिहार के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी, जो जदयू के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रही है। दो दिवसीय इस यात्रा के तहत तीन और चार मई को बगहा और बेतिया में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां पार्टी के नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

JDU Party 1 22Scope News

पार्टी के अनुसार, ‘सद्भाव यात्रा’ का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सहयोग और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देना है – उमेश कुशवाहा

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के अनुसार, ‘सद्भाव यात्रा’ का उद्देश्य समाज में भाईचारा, सहयोग और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देना है। इस दौरान निशांत कुमार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनेंगे। जदयू का दावा है कि यह यात्रा संगठन में नई ऊर्जा भरेगी और आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी विस्तार दिया जाएगा। जिसमें अगला चरण वैशाली से शुरू हो सकता है। तीन मई से भाई निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा शुरू हो रही है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद और समाज में सद्भाव का संदेश देना है। यह यात्रा ऐतिहासिक और बेमिसाल होगी।

JDU Party 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पिता के बाद बेटे की यात्रा, 3 मई से होगी शुरुआत

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...