Wednesday, July 9, 2025

Related Posts

रिलायंस जियो ने चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

पटना/रांची. रिलायंस फाउंडेशन के साथ रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने बिहार और झारखंड दोनों प्रदेशों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया। इस अभियान का मकसद लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना था।

रिलायंस फाउंडेशन की पहल पर रिलायंस जियो के कर्मचारी स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान में शामिल हुए। इसके तहत जियो के कर्मचारियों दोनों प्रदेशों के सभी शहरों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। स्वच्छता अभियान में शामिल जियो कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरुकता का संदेश दिया।