बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा, जनवरी में जोड़े लाखों नए ग्राहक

रांची. TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने जनवरी 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में सबसे ज्यादा 5.32 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों को जोड़ा है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जनवरी महीने में रिलायंस जियो और एयरटेल ने नए ग्राहकों को जोड़ा, जबकि बीएसएनएल और वोडा आइडिया ने हजारों मौजूदा उपभोक्ता खोए हैं।

बिहार टेल्कम सर्किल में अकेले जियो ने इंडस्ट्री ग्रोथ के सबसे बड़े हिस्से पर कब्जा जमाया है। दिसंबर 2023 में बिहार-झारखण्ड में जियो के 3 करोड़ 99 लाख 60 हजार 736 ग्राहक थे, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 4 लाख 93 हजार 694 हो गए हैं।

TRAI रिपोर्ट बताती है कि बीते साल जनवरी महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में महज 23 हजार 241 नए ग्राहकों को जोड़ा है। दिसंबर 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 11 लाख 96 हजार 724 उपभोक्ता थे, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 4 करोड़ 12 लाख 19 हजार 965 हो गये हैं।

जनवरी 2024 की TRAI रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की BSNL ने बिहार सर्किल में 28 हजार 481 मौजूदा ग्राहको को खोया है। दिसंबर 2023 में बिहार-झारखण्ड में BSNL के पास 52 लाख 12 हजार 767 उपभोक्ता थे, जो जनवरी में घटकर 51 लाख 84 हजार 286 हो गया है।

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जनवरी 2024 में 49 हजार 716 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है। दिसंबर 2023 में वोडा-आइडिया के पास 76 लाख 85 हजार 625 ग्राहक थे, जो जनवरी 2024 में घटकर 76 लाख 35 हजार 909 रह गये हैं।

बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में जनवरी 2024 में 4 लाख 78 हजार 02 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। जियो ने अकेले सर्किल में कुल बढ़त से भी ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस बढ़त के बावजूद बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 56.66 फीसदी है, जो देशभर में सबसे कम है।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। TRAI रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने बिहार सर्किल में सर्वाधिक बढ़त हासिल की है। बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat 4G फोन के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं।

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...