खिलौना बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत, ईटली की कंपनी से 40 फीसदी हिस्सा खरीदा

New Delhi-रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ईटली की प्लास्टिक लेग्नो एसपीए के भारतीय खिलौना निर्माण व्यवसाय में 40% हिस्सेदारी की खरीद करेगी. दोनों कंपनियों की ओर से एक संयुक्त उद्यम व्यवस्था पर हस्ताक्षर हुआ है.
रिलायंस ब्रांड्स का यह निवेश कंपनी के खिलौना व्यवसाय को और मजबूती प्रदान करेगा. आरबीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

बता दें कि आरबीएल का खिलौना उद्योग में मजबूत पैठ है. उसके पोर्टफोलियो में हैमलीज और घरेलू खिलौना ब्रांड – रोवन शामिल है. हैमलीज के पास वर्तमान में 15 देशों में 213 स्टोर्स हैं. भारत में यह खिलौनों स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है.

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह माननीय प्रधान मंत्री के आत्मानिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है. इससे न केवल घरेलू खपत के लिए बल्कि वैश्विक बाजारों के लिए देश में एक मजबूत खिलौना निर्माण का इको सिस्टम तैयार होगा.
प्लास्टिक लेग्नो एसपीए का स्वामित्व सनिनो समूह के पास है. जिसके पास यूरोप में खिलौना उत्पादन का 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बढ़ते भारतीय खिलौना बाजार में पैठ बनाने और भारत को खिलौना बाजारों का वैश्विक हब बनाने के उद्देश्य से समूह ने 2009 में देश में व्यवसाय शुरू किया.

हम इस संयुक्त उद्यम में भागीदार के रूप में आरबीएल को पाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. हमें विश्वास है कि खिलौनों के उत्पादन में प्लास्टिक लेग्नो का अनुभव और हैमलीज की व्यावसायिक पहुंच, संयुक्त उद्यम कंपनी को अधिक से अधिक ऊंचाइयों और सफलताओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए एक दूसरे के पूरक होंगे. हमारे पास भारत के लिए महत्वपूर्ण विकास योजनाएं हैं. हम भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. लेकिन जब आरबीएल जैसा समूह साथ होता है, तो हमें यकीन होता है कि हम साथ मिलकर कुछ बड़ा कर सकते हैं.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...