रिलायंस ब्रांड्स और टॉड्स के बीच समझौता

नई दिल्ली : रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने ईटली की कंपनी टॉड्स एसपीए के साथ एक फ्रैंचाइज़ समझौता किया है.

टोड्स (Tod’s) इटली का एक जाना माना लक्जरी व लाइफस्टाइल ब्रांड है.

समझौते के तहत रिलायंस ब्रांडस अब भारतीय बाजारों में टोड्स के फुटवियर,

हैंडबैग और एक्सेसरीज सहित सभी ब्रांड्स का रिटेलर बन जाएगा.

हालांकि रिलायंस के लक्सरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ‘एजियो-लक्स’ (Ajio Luxe) पर पहले ही टोड्स के ब्रांड्स उपलब्ध हैं.

टॉड्स भारत में 2008 से ही अपनी उपस्थिति बनाए हुए है.

दिल्ली के डीएलएफ एम्पोरियो और मुंबई के पैलेडियम मॉल में टोड्स के शोरूम मौजूद हैं.

समझौते के तहत मौजूदा शोरूम का प्रबंधन अब रिलायंस ब्रांड्स करेगा.

साथ ही भारतीय बाजारों में ब्रांड को मजबूत करने पर रिलायंस ब्रांड जोर देगा.

tods 22Scope News

लक्जरी बाजार में टॉड्स ने हासिल किया शानदार मुकाम

समझौते पर रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के एमडी दर्शन मेहता ने कहा कि

“दुनिया के लक्जरी बाजार में टॉड्स ने शानदार मुकाम हासिल किया है.

हम भारतीय बाजार में ऐसे ब्रांड के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं,

जिसने अपनी असाधारण गुणवत्ता, शिल्प कौशल और स्टाइल को बनाए रखा है.”

“हम देश के अग्रणी लक्ज़री रिटेलर के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं, क्योंकि हम मानते हैं कि गुणवत्ता और आधुनिक व परिष्कृत जीवन शैली के लिए हमारा साझा जुनून हमें इस महत्वपूर्ण साझेदारी को पूरी क्षमता से व्यक्त करने का मौका देगा.

टॉड्स के दुनियाभर में 318 स्टोर

इस मौके पर टॉड्स के ब्रांड महाप्रबंधक कार्लो अल्बर्टो बेरेटा ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि गुणवत्ता और आधुनिक व परिष्कृत जीवनशैली के लिए हमारा साझा जुनून हमें इस महत्वपूर्ण साझेदारी को पूरी क्षमता से दर्शाने का मौका देगा.’’ इटली में 100 साल पहले एक छोटी लेदर शू कंपनी के रूप में शुरू हुई टॉड्स आज लग्जरी ब्रांड में एक बड़ा नाम है. दुनियाभर में इसके 318 स्टोर एवं 88 फ्रैंचाइज़ी स्टोर हैं.

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की अनुषंगी इकाई आरबीएल ने वर्ष 2007 में परिचालन शुरू किया था. इसने लग्जरी एवं प्रीमियम खंड में वैश्विक ब्रांडों के साथ जुड़ने के साथ ही पिछले पांच वर्षों में स्वदेशी भारतीय डिजाइनर ब्रांड के परिचालन एवं निर्माण में भी निवेश किया है.

रिलायंस जियो फिर से बना नंबर वन, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस का उछाल

ईडी दफ्तर पहुंची पूजा सिंघल ,आज तीसरे दिन पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से भी होगी पूछताछ

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड’ ने ‘आरईसी सोलर होल्डिंग्स’ खरीदा

रिलायंस डिजिटल ने लाया ‘फेस्टिवल ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स’, त्योहारों पर मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स

रिलायंस फाउंडेशन ने केरल सरकार को सौंपा 2.5 लाख कोविड वैक्सिन

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण 2.21 लाख करोड़ घटा

नीता अंबानी के हाथों लॉन्च हुआ भारत का सबसे बड़ा कन्वेशन सेंटर

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...