Advertisment

तुनिषा शर्मा का बर्थडे पर यादकर छलका मां दर्द

मुंबई : अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने ‘अली बाबारू दास्ता-ए-काबुल’ के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर जान दे दी थी. अचानक एक्ट्रेस की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था. आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है. एक्ट्रेस के परिवार वाले और उनके करीबी आज के दिन उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस की मां ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर काफी कुछ बातें शेयर की.

बेटी के लिया किया था प्लान

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां ने बताया कि, बर्थडे पर क्या बोलूं मैं.. आज मैं उसका 21वां जन्मदिन आपसे उसकी वो कहानियां सुनाकर मनाना चाहती हूं, जो शायद सुर्खियां न बटोरे, लेकिन फैंस इससे जान पाएंगे कि असल में मेरी बेटी तुनिशा कैसी लड़की थी. इस बार मुझे उसे सरप्राइज पार्टी देनी थी.

tunisha sharma1 22Scope News

बेटी तुनिषा शर्मा को याद कर भावुक हुई मां

मेरी बेटी इस साल 21 साल की होती. मैंने सोचा था कि एक थीम केक रेडी कर लेकर जाऊंगी, वहां उसके फ्रेंड्स को बुलवाउंगी. मैंने इस महीने की शुरुआत से ही उसके बर्थडे सरप्राइज की प्लानिंग शुरू कर दी थी. बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं करना था. मेरी एकलौती बेटी है, मुझे तो उसका बर्थडे सेलिब्रेट करना ही है. लेकिन अब… खैर, बर्थडे को लेकर उसका एक्साइटमेंट हमेशा बना रहता था. इस बार भी मैं चंडीगढ़ में केक काटूंगी और उसके बिना उसका जन्मदिन मनाऊंगी. उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका से ही केक बनवाऊंगी.

tunisha sharma12 22Scope News

चंडीगढ़ जाएंगी एक्ट्रेस की मां

उन्होंने कहा कि मैंने कुछ सोचा ही नहीं है. कैसे क्या होगा. मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है. पहली बात तो यह है कि मुझे अब तक यकीन नहीं है कि मेरी बेटी है ही नहीं. मुझे अब भी लगता है कि शायद अब आएगीं और मम्मा पुकारेगी. नहीं पता कैसे कटेगी जिंदगी. शायद. कटे नहीं. या कट भी जाए. मुंबई में मैं केवल तुनिशा के लिए थी. अब वो नहीं है, तो ये शहर भी मेरे लिए नहीं है. मैं चंडीगढ़ शिफ्ट हो रही हूं. वहां तुनिशा के नानाजी के साथ रहूंगी.

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...