Ramgarh: आज 04 अप्रैल 2026 को उप विकास आयुक्त रामगढ़ आशीष अग्रवाल के द्वारा पतरातू प्रखंड अंतर्गत कोतो पंचायत में पूर्व में कल्याण विभाग द्वारा निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया। ये आवास काफी समय से जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर स्थिति में थे, जिनका जिंदल स्टील पतरातु द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जीर्णोद्धार कराया गया है।
इन परिवारों को नहीं मिल रही थी मूलभूत सुविधाएं
इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से बिरहोर आदिम जनजाति के परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पूर्व में इन परिवारों को रहने, खाने एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
जिंदल स्टील पतरातु ने सुधारा जीवन स्तर
जिंदल स्टील पतरातु द्वारा इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे अब बिरहोर परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास से समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐसे कार्यों की निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित अन्य उपस्थित थे।
Highlights







