रेणु देवी का तेजस्वी पर तंज, बोली- मुद्दाविहीन हो गया है विपक्ष

बेतिया : बिहार सरकार के पशुपालन व मत्स्य मंत्री रेणु देवी आज बेतिया स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह मुद्दाविहीन हो गई है। आज से आठ साल पहले ही मैने दो-दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई थी। मुझसे व रवि कुमार उर्फ पिनू से कोई लेना देना नहीं है। मैं अलग रहती हूं वह अलग रहता है। आखिर मेरा नाम क्यों लिया जाता है।

रेणु देवी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव के राज में चंपारण का क्या हाल था। आज जनता एनडीए के साथ है। सीएम नीतीश कुार के शासनकाल में चारों तरफ विकास हो रहा है, जिससे विपक्ष घबरा गया है। वह किसी को भी बदनाम कर रहे हैं। चंपारण की जनता आज एनडीए के साथ है। वह जनता से क्यों नहीं पूछते कि जनता हमें क्यों नहीं साथ दे रही है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के पिता के राज में महिलाए भी सुरक्षित नहीं थी। उस समय लोग पांच बजे ही अपने घर के दरवाजे बंद कर लेते थे। जब वह भी उपमुख्यमंत्री बने थे तो उनके समय भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई थी। एनडीए की सरकार में जो जैसा करेगा उसको सजा मिलेगा। एनडीए की सरकार में ना कोई किसी को बचाती है और ना किसी को रोकती है। सरकार के जो अधिकारी है वह अपना निष्पक्ष काम करते हैं। बिहार में कानून का राज है। आज विपक्ष के पास चार आदमी भी नहीं है जो उन्हें कंधा लगा सके।

यह भी पढ़े : दही-चूड़ा भोज से निकला बिहार का सियासी संदेश, विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे नीतीश

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...