प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

बक्सर/पटना : विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों को जिला शिक्षा विभाग ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 9वीं, 10वीं और 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सीलबंद बंडल बारिश के पानी में तैरते मिलने का दावा तथ्यहीन है। विभाग के अनुसार, परीक्षा सामग्री पूरी तरह सुरक्षित रही और परीक्षा का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।

क्या है पूरा मामला

जिला शिक्षा कार्यालय बक्सर द्वारा प्रेषित, जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली 9वीं, 10वीं और 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं 27 जून 2026 तक जिले को प्राप्त हो गई थीं। इसी बीच 28 जून 2026 को एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में सिपाही भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाए जाने के कारण परीक्षा सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय बुनियादी विद्यालय, बक्सर के भवन में सुरक्षित रूप से रखा गया था।

क्या है सच्चाई

30 जून को जिले के विद्यालयों द्वारा प्रश्न पत्र औऱ उत्तर पुस्तिका का उठाव किया जा रहा था, और विभिन्न विद्यालय का पैकेट छांट कर सुविधानुसार वाहनों में रखकर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इस घटना को किसी असामाजिक तत्वों द्वारा विभाग को बदनाम करने की मंशा से फोटो और वीडियो वायरल किया गया और गलत अफवाह फैलाई गई। जबकि परीक्षा का प्रश्न पत्र समेत उत्तर पुस्तिका पैकेट वितरण एवं उठाव के दौरान बारिश शुरू हो जाने के बावजूद सारे पैकेट को सुरक्षित विद्यालयों में पहुंचा दिया गया था। विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रकाशित दावे तथ्यात्मक रूप से गलत और पूरी तरह निराधार हैं। परीक्षा के सुचारु रुप से संचालित होने में किसी तरह की लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना नहीं की गई है।

यह भी पढ़े : पानी में तैरते मिले 9वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, 167 स्कूलों के बच्चों का संकट में भविष्य

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...