पानी में तैरते मिले 9वीं-12वीं के प्रश्नपत्र, 167 स्कूलों के बच्चों का संकट में भविष्य

बक्सर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि राम की शिक्षा स्थली बक्सर जिले में 9वीं, 10वीं और 12वीं के त्रैमासिक प्रश्नपत्र पानी में तैरते मिले। वीडियो में कागजों के बंडल पानी में बहते दिख रहे हैं।

167 स्कूलों के हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर

वायरल वीडियो के साथ लिखा जा रहा है कि पानी के ऊपर 167 विद्यालयों के हजारों बच्चों का भविष्य तैरता दिखा। यह 9वीं, 10वीं और 12वीं का त्रैमासिक प्रश्नपत्र है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी बजट की राशि आखिर कहां खर्च हो रही है।

Buxar School 1 22Scope News

शिक्षा विभाग का अपना भवन नहीं

जानकारी के मुताबिक, जिले में शिक्षा विभाग का अपना सरकारी भवन तक नहीं है। संसाधनों की कमी के बीच प्रश्नपत्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वायरल वीडियो की सत्यता और प्रश्नपत्र पानी में कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

Buxar School 2 22Scope News

Buxar School 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : न्याय की मांग को लेकर मानवाधिकार संगठन की 8 सदस्यीय टीम बिलौटी रवाना

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...