गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने वाले को पुलिस कर रही है तलाश, हथियार व कारतूस बरामद

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को दोपहर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अपने घर में हथियार से लैस होकर गांजा की खरीद बिक्री कर रहा है। डेल्हा थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सप्लायर के घर पर छापेमारी कर सुजीत कुमार और नटवर को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 930 ग्राम गांजा और तीन राउंड जिंदा कारतूस के साथ लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है।

दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है – DSP-2 धर्मेंद्र भारती

डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह दोनों अपराधी पहले भी आपसी वर्चस्व में गोली वाले की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उस मामले में यह लोग फरार चल रहे थे। नटवर और सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि करण पासवान और बूटा पासवान के पास से 15 हजार रुपए का गांजा खरीद कर लाया हूं। इसे छोटे-छोटे पुड़िया में पैक करके सप्लाई करने के फिराक में थे।

Gaya Ganja 1 22Scope News

पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है – DSP-2

डीएसपी-2 धर्मेंद्र भारती ने कहा कि पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। इन दोनों के निशानदेही पर पुलिस बूटा पासवान और करण पासवान की तलाश तेज कर दी है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार सप्लायर को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Gaya Ganja 2 22Scope News

यह भी पढ़े : हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का किया उद्भेदन, 5 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...