रिटायर्ड BSF जवान को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

सीवान : सीवान में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर का है। जहां सोमवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने रिटायर्ड बीएसएफ जवान साहेब हुसैन खान को गोली मार दी। घटना उस वक्त हुई जब साहेब हुसैन अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे।

2 अज्ञात हमलावर पहुंचे – प्रत्यक्षदर्शियों

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो अज्ञात हमलावर पहुंचे, उन्होंने पहले सलाम किया और फिर अचानक फायरिंग कर दी। गोली साहेब हुसैन के पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

यह भी देखें :

घायल साहेब हुसैन खान लोजपा नेता रईस खान के रिश्ते में लगते हैं चाचा 

घायल साहेब हुसैन खान ग्यासपुर के रहने वाले हैं और लोजपा नेता रईस खान के रिश्ते में चाचा लगते हैं। बीते साल मार्च 2024 में वे बीएसएफ से रिटायर हुए थे और सीवान शहर के इस्लामिया नगर लक्ष्मीपुर में अपने घर में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है और इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े : शादी समारोह में दबंगों की हर्ष फायरिंग, Video Viral

कुमार रवि की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...