Advertisment

झौंसागढ़ी में 9 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा

शिकायतकर्त्ता ने अपने ही दो साथियों के साथ पैसा हड़पने के लिए दिया था घटना को अंजाम

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी मोहल्ले में गुरुवार की शाम 9 लाख रुपये की लूट के मामले का उद्भेदन 48 घंटे के अंदर कर लिया है. मामले में शिकायतकर्त्ता मनीष कुमार खुद पैसे हड़पने की नीयत से अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने पूरे मामले को सुलझाते हुए मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और लुटे गए पैसों को भी बरामद कर लिया है. शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजितप्रेस कांफ्रेंस में डीआइजी सुदर्शन मंडल ने पूरे मामले की जानकारी दी.

डीआइजी ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए देवघर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस को शुरुआती दौर से यह मामला संदिग्ध लग रहा था. जांच के दौरान शिकायतकर्त्ता मनीष कुमार से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया. जांच के दौरान शिकायतकर्त्ता मनीष कुमार से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया.

पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के खपरोडीह के रहनेवाले विनीत और निशांत को भी गिरफ्तार कर लिया है. लूट की झूठी कहानी को अंजाम देकर इस मामले में पुलिस के पास शिकायत भी की गई. वहीं पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से लुटे हुए 8, 89,600 रुपये, घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल, एक कार और चार मोबाइल भी बरामद किया है.

रिपोर्ट : कुलवन्त कुमार

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...