Advertisment

रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

गोपालगंज : निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेने के आरोप में राजस्व कर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई फुलवरिया के बथुआ बाजार में किया है। आरोपी राजस्व कर्मी का नाम गोपालजी सिंह है। वह फुलवरिया के बथुआ बाजार का राजस्व कर्मी था।

जानकारी के मुताबिक फुलवरिया के सवनाहा गांव में कुछ दबंगों के द्वारा दलित बस्ती का रास्ता बंद कर दिया गया था। इसी को लेकर गांव के अभय तिवारी ने जून महीने में ही फुलवरिया के सीओ को रास्ता खोलने को लेकर आवेदन दिया। आवेदन के बाद सीओ ने राजस्व कर्मी को मामले की जांच के निर्देश दिये थे।

लेकिन रास्ता खोलने के एवज में राजस्व कर्मी गोपालजी सिंह के द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की गयी थी। जिसके बाद अभय तिवारी ने 25 अगस्त को निगरानी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी की टीम ने 27 अगस्त को इस पर काम शुरू किया और मामले को सही पाया। 1 सितंबर को तड़के निगरानी की टीम डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व मे बथुआ बाजार पहुंची और यहां पर किराया के मकान में 10 हजार घूस लेते राजस्व कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी टीम घूसखोर कर्मी को गिरफ्तार करने के बाद सिवान लेकर चली गई।

गिरफ्तार कर्मी संविदा पर है और सारण के सिताब दियारा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद गोपालगंज के अन्य राजस्व कर्मियो में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...