Advertisment

ओबरा प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की रेड, घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए राजस्व कर्मचारी

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के मानिकपुर ग्राम निवासी बिनोद सिंह के द्वारा पटना निगरानी विभाग के थाने में एक प्रथमिकी दर्ज किया गया था। जिसमें बिनोद कुमार के द्वारा बताया गया था कि हमारे राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार के द्वारा मोटेसन करने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है। इसके उपरांत निगरानी विभाग के टीम ने गुप्त तरीके से इस आवेदन का सत्यापन की जांच की तो मामला सत्य पाया गया।

Goal 7 22Scope News

पुलिस उपाधीक्षक विकाश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया

आपको बता दें कि निगरानी विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक विकाश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा आज ओबरा ब्लॉक कार्यालय में कार्रवाई किया गया। जिसमें 20 हजार रुपए के साथ राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए निगरानी विभाग के टीम ने गिरफ्तार कर्मचारी को पटना लेकर चला गया है।

यह भी पढ़े : निगरानी टीम ने 20 हजार घूस लेते महिला दारोगा व चोकीदार को किया गिरफ्तार

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...

LPG e-KYC Last Date: घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की...

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त 2026 कर दी गई है। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर...