रविवार को खुले निबंधन कार्यालयों से बढ़ा राजस्व, 2 महीनों में 42 करोड़ की प्राप्ति

पटना : राज्य में रविवार और अन्य अवकाशों पर निबंधन कार्यालयों को खुला रखने से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। कामकाजी वर्ग अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर भूमि/फ्लैट का निबंधन करवा रहें हैं। इस सुविधा से कार्यालयों में भीड़ कम होने के साथ ही साथ राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, फरवरी के मात्र दो रविवार में लगभग तीन हजार दस्तावेजों का निबंधन हुआ, जिससे विभाग को 20 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिला है। वहीं जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित हुए, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

• पहले रविवार (4 जनवरी) – 141 दस्तावेज, 85 लाख रुपए राजस्व

• दूसरे रविवार (11 जनवरी) – 540 दस्तावेज, तीन करोड़ रुपए राजस्व

• तीसरे रविवार (18 जनवरी) – 901 दस्तावेज, लगभग छह करोड़ रुपए राजस्व

• चौथे रविवार (25 जनवरी) – 1,742 दस्तावेज, 11 करोड़ 55 लाख रुपए राजस्व

जनवरी 2026 से राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रखे गए

आपको बता दें कि कुल मिलाकर बीते दो महीनों में रविवार को 6,000 से अधिक दस्तावेज निबंधित हुए हैं, जिनसे सरकार को करीब 42 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। मार्च महीने में भी निबंधन कार्यालय रविवार को खोले जाने का फैसला लिया गया है। जनवरी 2026 से राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुले रखे गए।

इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है – विभागीय अधिकारी

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से कामकाजी लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है। वे अब रविवार या अन्य छुट्टियों पर भी संपत्ति खरीद-बिक्री के दस्तावेज निबंधित करा पा रहें हैं, जिससे लंबी कतारों और व्यस्त दिनों की भीड़ से छुटकारा मिला है। साथ ही सभी निबंधन पदाधिकारियों को ई-स्टाम्प निर्गत करने हेतु संचालित प्राधिकृत संग्रह केंद्र में पर्याप्त राशि से वॉलेट रिचार्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया है।

यह भी पढ़े : GoodNews: 25 नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर गन्ना उद्योग विभाग की तैयारी तेज…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!