सरायकेला- जिला के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड के प्रभारी बीडीओ शंकराचार्य समाड ने मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक किया।
इस बैठक में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं दोनों योजनाओं से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा किया और कर्मियों को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे सभी कार्यों में तेजी लाने और ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।







