Advertisment

ईबीसी आरक्षण पर रोक के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में रिव्यू पीेटिशन

पटनाः पटना हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने नगर निकाय में चुनाव में

ईबीसी आरक्षण मामले को लेकर पुनर्विचार याचिका दायर की है.

इस पुनर्विचार याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी.
बिहार के नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण

को लेकर बिहार में सियासत जारी है. पटना हाईकोर्ट के

आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने निगर निकाय चुनाव को

स्थगित कर दिया है. पटना हाईकोर्ट द्वारा निकाय चुनाव

में अति पिछड़ा आरक्षण को गलत करार दिया था.

इसके बाद बिहार सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में

अपील करने की घोषणा की गयी थी.

पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी

इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि राज्य सरकार ने

पटना हाईकोर्ट में ही रिव्यू पेटिशन दायर किया है.

नगर विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार

पटना उच्च न्यायालय द्वारा 4 अक्टूबर 2022 को

आदेश पारित किया गया था, नगर निकायों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग

के आरक्षण से संबंधित है. इस के विरुद्ध राज्य सरकार

द्वारा पटना उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की गयी है.

उक्त मामले की सुनवाई के लिए पटना उच्च न्यायालय

ने 19 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है.

बता दें कि बिहार नगर निकाय का चुनाव दो चरणों में होना था. पहले चरण के लिए 10 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी, जबकि दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होना था. लेकिन ईबीसी आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया था. इसके बाद बिहार में राजनीति भी शुरू हो गयी थी. भाजपा ने इसके लिए सीधे तौर पर सीएम नीतीश को जिम्मेदार माना। वहीं जदयू ने भी भाजपा को आरक्षण विरोधी बताया. वहीं एक महीने के अंदर ईबीसी आरक्षण के साथ नगर निकाय का चुनाव कराने के लिए बीजेपी ने 17 अक्टूबर को सड़कों पर उतरने का ऐलान किया था. आज बीजेपी ने इसको लेकर पूरे बिहार में प्रदर्शन किया.

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...