पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल के द्वारा आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होंने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान परियोजना के नवीनतम भौतिक प्रगति को संतोषजनक पाया गया
समीक्षा के दौरान परियोजना के नवीनतम भौतिक प्रगति को संतोषजनक पाया गया। सचिव महोदय ने परियोजना के शेष कार्यों में और अधिक तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। यह महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड ब्रिज एनएच-31 (बख्तियारपुर के निकट करजन) को एनएच-28 (ताजपुर, समस्तीपुर) से जोड़ता है, जो गंगा नदी पर स्थित है। परियोजना के पूर्ण होने पर यह उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा तथा महात्मा गांधी सेतु पर यातायात का बोझ कम करेगा।

प्रमुख भौतिक प्रगति
– फाउंडेशन एवं सबस्ट्रक्चर – कुल 46 में से 45 पूर्ण। शेष 01 (पियर-23)। फाउंडेशन पूर्ण, सबस्ट्रक्चर की 5वीं लिफ्ट प्रगति पर।
– कास्टिंग यार्ड में सेगमेंट कास्टिंग – कुल 1170 में से 650 पूर्ण
– लॉन्चिंग गैन्ट्री (LG) से सेगमेंट इरेक्शन – कुल 1043 में से 197 पूर्ण। पियर P-11 पर कार्य जारी।
– क्रेन से इरेक्शन – कुल 127 सेगमेंट पूर्ण (100% पूरा)।
– CFT सेगमेंट कास्टिंग – कुल 471 में से 118 पूर्ण
सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा- परियोजना समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है
सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि परियोजना समयबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है। पदाधिकारियों को निदेशित किया गया है कि कास्टिंग, इरेक्शन एवं अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों में और अधिक संसाधन लगाकर गति बढ़ाई जाए। परियोजना की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।

NH-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक NH-122 को जोड़ता है
पथ निर्माण विभाग अंतर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा करजान (बख्तियारपुर)-ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुंच पथ परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। यह पथ पटना के करजान (बख्तियारपुर) के समीप नेशनल हाईवे-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक नेशनल हाईवे-122 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है, जिसमें गंगा नदी पर पुल की लंबाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुंच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर है।
यह भी पढ़े : आरा में निर्माणाधीन कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं…
Highlights


