विज्ञापन जारी होने के 7 साल बाद संशोधित रिजल्ट जारी

रांची: संशोधित रिजल्ट – जेपीएससी द्वारा सिविल सेवा के बैकलॉग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने के सात साल बाद प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का संशोधित आंसर-की जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों की आपत्ति और सुझाव के आधार पर दो प्रश्नों को गलत बताते हुए इसके एवज में सभी अभ्यर्थियों को चार अंक देने का निर्णय लिया गया है। फर्स्ट और सेकेंड सिटिंग में एक-एक सवाल को गलत बताया गया है। वहीं दोनों पेपर में कुल 17

सवालों के उत्तर बदले गए हैं। मॉडल आंसर-की में इन प्रश्नों का दूसरा आंसर था। जेपीएससी द्वारा फर्स्ट सिटिंग की परीक्षा में कुल 11 सवालों के उत्तर बदल गए हैं।

संशोधित रिजल्ट –

वहीं सेकेंड सिटिंग के कुल छह सवालों के उत्तर बदल गए हैं। बताते चलें 21 जनवरी 2024 को सिविल सेवा की पीटी हुई थी। इसका मॉडल आंसर-की 30 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।

वहीं दो अप्रैल तक अभ्यर्थियों से साक्ष्य के साथ आपत्ति मांगे गए थे, जिसके आधार संशोधित आंसर-की जारी किया गया है। बताते चलें वर्ष 2017 में सिविल सेवा के 10 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए 5 दिसंबर 2017 से 19 जनवरी 2018 तक आवेदन मंगाए गए थे।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...