11वीं सिविल सेवा पीटी का संशोधित उत्तर फिर से जारी

रांची: जेपीएसी ने 11वीं 12वीं तथा 13 वीं सिविल सेवा पीटी की संशोधित उत्तर फिर से जारी किया है. इस से पहल आयोग ने 13 अप्रैल को संशोधित उत्तर जारी किया था.

इससे पूर्व आयोग ने 13 अप्रैल को भी संशोधित फाइनल उत्तर जारी किया था. मंगलवार को दोबारा जारी संशोधित उत्तर में पेपर-01 में एक प्रश्न के सभी विकल्प गलत थे, इसलिए अभ्यर्थियों को पूरे दो अंक मिलेंगे.

सीरीज ए में प्रश्न संख्या तीन, सीरीज बी में 31, सीरीज सी में 53 तथा सीरीज डी में प्रश्न संख्या 74 के सभी विकल्प गलत थे.

जबकि इसी पेपर में एक प्रश्न को दो विकल्प सही थे, इसलिए जो अभ्यर्थी दोनों में किसी एक का विकल्प चुने होंगे, उन्हें पूरे अंक मिलेंगे. सीरीज ए में प्रश्न संख्या 22, सीरीज बी में 50, सीरीज सी में 72 तथा सीरीज सी में प्रश्न संख्या 93 के बी तथा सी विकल्प सही हैं. दो उत्तर फिर से संशोधित किये गये हैं.

वहीं पेपर-02 में सीरीज ए के प्रश्न संख्या 66, सीरीज बी के 91, सीरीज सी के 18 तथा सीरीज डी के प्रश्न संख्या 42 के सभी विकल्प गलत थे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को दो अंक मिलेंगे.

इसी प्रकार सीरीज ए के प्रश्न संख्या 72, सीरीज बी के 97, सीरीज सी के 24 तथा सीरीज डी के प्रश्न संख्या 48 के सभी विकल्प गलत थे, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को दो अंक मिलेंगे.

इस पेपर में तीन प्रश्न के उत्तर फिर से संशोधित किये गये हैं. इससे पूर्व 13 अप्रैल को जारी मॉडल उत्तर में पेपर- 01 में दो प्रश्न के सभी विकल्प गलत रहने के कारण प्रत्येक प्रश्न के दो अंक दिये गये हैं. तथा नौ उत्तर संशोधित किये गये थे. जबकि पेपर-02 में एक प्रश्न के दो विकल्प सही थे. अब आयोग द्वारा पीटी रिजल्ट जारी करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...