अब जारी होगा जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट, हाईकोर्ट से मिली अनुमति  

Ranchi- झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी मामले में जेपीएससी को संशोधित रिजल्ट जारी करने की अनुमति दे दी है. अब सातवीं से दसवीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा.  इस संशोधित रिजल्ट में  और 1044 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए जाएंगे.

मंगलवार को जेपीएससी की ओर से हाईकोर्ट से संशोधित रिजल्ट जारी करने की अनुमति मांगी गयी. इस पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कहा कि इस मामले में जेपीएससी ने पहले ही अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है. जब एक बार गलती हो गयी तो उसमें सुधार होना चाहिए, संशोधित रिजल्ट जारी किया जाना बेहद जरूरी है.  इसके साथ ही अदालत ने जेपीएससी के शपथपत्र को आधार मानते हुए संशोधित रिजल्ट जारी करने को लेकर दायर सभी याचिकाओं का निष्पादन कर दिया.

रिपोर्ट- प्रोजेश

सातवीं जेपीएससी का संशोधित रिजल्ट जारी 

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...